केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET 2026 Exam Date का नया शेड्यूल जारी करने वाला है। 1 सितंबर को दोबारा खुली आवेदन विंडो बंद होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों की नज़र ctet.nic.in पर टिकी है कि आखिर परीक्षा कब होगी।
अगर आप भी CTET 2026 की तैयारी में दिन-रात एक किए हुए हैं और बार-बार फोन उठाकर ctet.nic.in रीफ्रेश कर रहे हैं, तो रुक जाइए। 1 सितंबर की रात को जैसे ही दोबारा खुला रजिस्ट्रेशन पोर्टल बंद हुआ, एक बात तो तय हो गई कि 6 सितंबर का खेल खत्म हो चुका है। अब सोशल मीडिया से लेकर कोचिंग के कमरों तक सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है—”भाई, आखिर पेपर होगा कब?”
सीबीएसई के दफ्तर से जो छनकर खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक बोर्ड अब किसी भी वक्त नई तारीखों का ऑफिशियल नोटिस जारी करने की तैयारी में है। आइए समझते हैं कि अचानक यह पूरा तमाशा हुआ क्यों और अब आपका पेपर किस रविवार को फंसने वाला है। छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि सीबीएसई CTET 2026 Exam Date को लेकर आधिकारिक नोटिस कब जारी करेगा।
क्या हुआ, क्यों हुआ? 2 मिनट में पूरी कहानी समझिए
जो लड़के-लड़कियां मई-जून से 6 सितंबर का दिन कैलेंडर पर लाल पेन से घेर कर बैठे थे, उनका परेशान होना लाजिमी है। लेकिन बोर्ड ने अपनी मर्जी से यह फैसला नहीं लिया। इसके पीछे थी सुप्रीम कोर्ट की एक सख्त टिप्पणी।
कोर्ट ने साफ कहा कि किसी भी योग्य शिक्षक को टीईटी (TET) पास करने के हक से महरूम नहीं रखा जा सकता, सबको बराबर मौका मिलना चाहिए। बस, इसी आदेश के बाद सीबीएसई को 25 अगस्त को अचानक पोर्टल दोबारा खोलना पड़ा।
1 सितंबर तक धड़ाधड़ नए फॉर्म भरे गए। अब आप खुद सोचिए—1 तारीख को फॉर्म बंद हुआ, तो क्या 5 दिन के अंदर 25 लाख बच्चों के लिए एडमिट कार्ड, सेंटर और ओएमआर शीट तैयार हो पाती? मुमकिन ही नहीं था। इसलिए बोर्ड ने पहले ही लिख दिया था कि पोर्टल बंद होने के बाद ही नई CTET 2026 Exam Date की घोषणा की जाएगी।
अंदर क्या चल रहा है? देरी की असली वजह
फॉर्म तो 1 सितंबर को बंद हो गया, लेकिन असली माथापच्ची अब सीबीएसई के अफसरों की शुरू हुई है:
- सेंटरों का टोटा: लाखों नए उम्मीदवार जुड़े हैं। अब बोर्ड को हर शहर के स्कूलों और कॉलेजों से पूछना पड़ रहा है कि भाई, तुम्हारे पास सीटें खाली हैं या नहीं? इसी सेंटर वेरिफिकेशन की वजह से नई CTET 2026 Exam Date के ऐलान में थोड़ा वक्त लग रहा है।
- सुरक्षा और पेपर प्रिंटिंग: पर्चा लीक न हो, इसके लिए पुख्ता इंतज़ाम और ट्रांसपोर्टेशन का रूट तय करने में कम से कम 2 से 3 हफ्ते का वक्त ज़मीनी तौर पर लगता ही लगता है।
कब घोषित होगी नई CTET 2026 Exam Date?
अब आते हैं सीधे काम की बात पर। हवा-हवाई दावों को छोड़ दें, तो बोर्ड के सामने सिर्फ दो ही रास्ते बचते हैं:
1. पहला रास्ता: सितंबर का आखिरी रविवार (27 सितंबर)
सीबीएसई की पूरी कोशिश है कि मामला ज़्यादा न लटके, नहीं तो पूरा एकेडमिक कैलेंडर बिगड़ जाएगा। अगर सेंटरों की बुकिंग अगले 4-5 दिनों में निपट गई, तो 27 सितंबर को पेपर कराया जा सकता है। हालांकि अधिकांश जानकारों का मानना है कि 27 तारीख को CTET 2026 Exam Date फाइनल होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।
2. दूसरा और सबसे पक्का रास्ता: अक्टूबर का पहला या दूसरा हफ्ता
ग्राउंड रियलिटी यही कहती है कि इतने बड़े लेवल पर सेंटर मैनेज करना बच्चों का खेल नहीं है। ज्यादातर जानकारों का मानना है कि परीक्षा अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते (जैसे 4 या 11 अक्टूबर) में खिंच सकती है। सूत्रों के मुताबिक 4 या 11 अक्टूबर ही सबसे मजबूत CTET 2026 Exam Date मानी जा रही है।
बोर्ड का नियम है कि वह छात्रों को तैयारी और टिकट कराने के लिए कम से कम 15 से 20 दिन का नोटिस देता है। इसका मतलब यह है कि अगले 48 से 72 घंटों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर नई तारीख सामने आ सकती है।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड: कब क्या आएगा?
छात्रों को सबसे ज़्यादा टेंशन होती है कि सेंटर अपने जिले में मिलेगा या 200 किलोमीटर दूर फेंक देगा। इसका गणित समझ लीजिए:
- एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा की तारीख से करीब 7 से 10 दिन पहले पोर्टल पर सिटी स्लिप आएगी। इसमें सिर्फ यह लिखा होगा कि आपका पेपर किस शहर में है, ताकि आप ट्रेन या बस का जुगाड़ कर सकें। जैसे ही बोर्ड CTET 2026 Exam Date की पुष्टि करेगा, पोर्टल पर तुरंत एग्जाम सिटी लिंक एक्टिव हो जाएगा।
- असली एडमिट कार्ड: कॉलेज या स्कूल का नाम और आपका रोल नंबर परीक्षा से ठीक 2 दिन (48 घंटे) पहले ही दिखेगा। सीबीएसई ऐसा इसलिए करता है ताकि सेटरों और मुन्नाभाइयों को किसी तरह की सेटिंग का मौका न मिले।
यह भी पढ़ें: Khan Sir vs Raushan Sir- दुबारा से क्यों हो रही चर्चा
मिले हुए टाइम को कैसे भुनाएं?
अगर आप इस इंतज़ार में पढ़ाई छोड़कर रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं, तो अपनी ही तैयारी पर असर डाल रहे हैं। इस एक्स्ट्रा टाइम में बस 3 काम कर लीजिए:
- NCERT को घोट कर पी जाइए: 6वीं से 8वीं तक की किताबों के पन्ने पलटिए, सीधे वहीं से लाइन उठाकर सवाल पूछे जाते हैं।
- पेडागॉगी पर पकड़ बनाइए: 150 में से लगभग 75 नंबर सीधे पेडागॉगी के होते हैं। अगर बच्चे का माइंडसेट समझ लिया, तो आधे नंबर तो वैसे ही जेब में आ गए।
- कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है: पेपर में 150 सवाल होंगे और 150 मिनट मिलेंगे। एक भी गोला खाली मत छोड़िए, तुक्का भी सोच-समझकर लगाइए।
नोटिस आते ही सबसे पहले कैसे चेक करेंगे?
किसी भी व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप की उड़ती अफवाह पर भरोसा मत कीजिए। जब भी नोटिस आएगा, सीधा तरीका यह है:
- फोन में खोलिए सीबीएसई का आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in।
- सामने ही ‘Public Notices’ का डिब्बा दिखेगा।
- वहाँ ‘CTET 2026 Revised Schedule’ की पीडीएफ होगी, उसे डाउनलोड कीजिए और अपनी तारीख देख लीजिए।
काम के 3 सवाल-जवाब (FAQs)
सवाल: जिन्होंने मई-जून में फॉर्म भरा था, उन्हें दोबारा कुछ करना है क्या?
जवाब: कुछ नहीं करना, आपका फॉर्म सुरक्षित है। बस अपनी पढ़ाई पर ध्यान दीजिए।
सवाल: पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
जवाब: जनरल वालों को 150 में से 90 (60%) और आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST) वालों को 82 नंबर (55%) लाने होंगे।
सवाल: क्या परीक्षा का पैटर्न बदला है?
जवाब: नहीं, पैटर्न वही पुराना है—ऑफलाइन ओएमआर शीट पर ही पेपर होने की पूरी संभावना है।



