टी20 World Cup से पहले भारत और पाकिस्तान की भिडंत,सामने आया शेड्यूल

india vs pakistan worldcup

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 टीम के लड़ाके खेलने उतरेंगे , लडाई ऐसी होगी की एशिया कप में पाकिस्तान के हाथो मिली हार का बदला भी टीम इंडिया को लेना है साथ ही टी 20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद जिस तरीके से पाकिस्तानी खिलाडी रिएक्शन दे रहे है , तो उसका कड़ा जबाब भी देने का मौका इन खिलाडियों के पास होगा |

अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा (फोटो : ACC Media )

ICC टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने सुपर सिक्स में अपनी जगह पक्की कर ली है | आपको बता दे की, ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैण्ड को DLS नियम से 7 विकेट से हराकर ग्रुप बी में टॉप पोजीशन हासिल किया |

ग्रुप-B में टॉप पर रहने का फायदा यह रहा कि टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई सुपर सिक्स चरण में उतरी है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार, इस चरण में भारत को दो मुकाबले खेलने हैं और दोनों ही मैच सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ कर सकते हैं।

सुपर सिक्स चरण में कुल 12 टीमें पहुंची हैं, जिन्हें दो ग्रुप (ग्रुप-1 और ग्रुप-2) में बांटा गया है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार, ग्रुप स्टेज से टॉप-3 टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालिफाई करती हैं। खास बात यह है कि ग्रुप स्टेज में जिन टीमों के खिलाफ जीत मिली होती है और अगर वे टीमें भी सुपर सिक्स में पहुंचती हैं, तो उन मुकाबलों से मिले अंक और नेट रन रेट (NRR) को सुपर सिक्स चरण में आगे ले जाया जाता है।

इसी वजह से ग्रुप स्टेज का हर मैच बेहद अहम होता है, क्योंकि उसका असर सीधे सुपर सिक्स की अंक तालिका पर पड़ता है। सुपर सिक्स चरण में हर टीम को दो मुकाबले खेलने होते हैं, जो दूसरे ग्रुप से आई टीमों के खिलाफ होते हैं। इन मुकाबलों के बाद दोनों सुपर सिक्स ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं

भारत ने ग्रुप-B में टॉप पर रहते हुए सुपर सिक्स ग्रुप-2 में प्रवेश किया है, जिससे उसे अंक तालिका में शुरुआती बढ़त भी मिली है। अब सुपर सिक्स में भारत का हर मैच सेमीफाइनल की दिशा तय करने वाला साबित होगा, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला, जो पूरे टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच माना जा रहा है।

भारत का पहला सुपर सिक्स मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है, जो न सिर्फ ग्रुप-2 का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है, बल्कि पूरे टूर्नामेंट का भी सबसे चर्चित मुकाबला है। अंक तालिका के लिहाज़ से यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि यहां जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति बना लेगी। भारत-पाकिस्तान U19 मुकाबले में हमेशा दबाव चरम पर होता है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह मैच मानसिक मजबूती की असली परीक्षा होगा।

आपको बता दे की हाल ही में ICC द्वारा बंगलादेश को टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर किये जाने के बाद से पूर्व पाकिस्तानी खिलाडी भी बंगलादेश के समर्थन में उतर कर भारत का विरोध करते नज़र आ रहे है , ऐसे में टी 20 वर्ल्ड कप तो बाद की बात है, उससे फले U -19 टीम के पास पाकिस्तान को वर्ल्डकप में हराकर न सिर्फ ACC कप में मिली हार का बदला लेना है बल्कि पाकिस्तानी खिलाडियों के लगातार आ रहे बायांन पर भी मुहतोड़ जबाब देना है |

कब खेला जायेगा भारत पाक मुकाबला

1 फ़रवरी को भारतीय टीम पाकिस्तान की टीम से खेलने उतरेगी, इस मुकाबले में जीत के साथ ही दोनों टीम आगे बढ़ना चाहेगी, मगर कप्तान आयुष महात्रे की अगुवाई में और शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाज़ी के समाने पाकिस्तान के टिक पाना मुश्किल लग रहा है |

बता दे की पहला सेमीफाइनल 3 फ़रवरी को और दूसरा सेमीफाइनल 4 फ़रवरी को हरारे में खेला जायेगा | वही अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फ़रवरी को हरारे में ही होना तय है

पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में भी आमने सामने होगी, जहा सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया 15 फ़रवरी को कोलम्बो में अपना मुकाबला खेलेगी |

इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और क्रिकेट फैन्स को ये खबर जरुर बताये

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn