T20 World Cup 2026 को लेकर बड़ा विवाद। BCB ने सुरक्षा कारणों से भारत जाने से इनकार किया। ICC से हुई अहम बैठक, जानिए पूरी खबर।
T20 World Cup 2026 Latest News in Hindi

टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज़ अब कुछ ही समय में होने वाला है , मगर भारत के साथ चल रहे विवाद के वजह से बांग्लादेश लगातार बेतुके फैसलों के वजह से,हो सकता है वर्ल्ड कप से ही बाहर हो जाए | इस खबर में आपको बतायंगे आखिर क्या है विवाद की वजह और क्या अब बंगलादेश खेलेगी या नही !
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ा विवाद सामने आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि वह भारत में अपने मैच खेलने के लिए तैयार नहीं है। इस फैसले के चलते बांग्लादेश की वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मंगलवार, 13 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और BCB के बीच हुई अहम वीडियो कॉन्फ्रेंस के बावजूद बांग्लादेश ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया। BCB ने एक बार फिर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत यात्रा से इनकार कर दिया है।

ICC और BCB के बीच अहम वीडियो कॉन्फ्रेंस
मंगलवार दोपहर ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी और मैच वेन्यू को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान निकालना था।
बैठक में BCB की ओर से शामिल अधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में BCB की ओर से कई बड़े अधिकारी मौजूद थे, जिनमें शामिल हैं:
- अमीनुल इस्लाम – अध्यक्ष, BCB
- शकावत हुसैन – उपाध्यक्ष
- फारूक अहमद – उपाध्यक्ष
- नजमुल आबेदिन – चेयरमैन, क्रिकेट ऑपरेशंस कमेटी
- निज़ामुद्दीन चौधरी – CEO, BCB
- CC की ओर से अधिकारियों ने BCB से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।
विवाद की असली वजह क्या है?
दरअसल, ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसके अनुसार बांग्लादेश के कई मुकाबले भारत में खेले जाने थे। लेकिन आप सब को पता होगा की पिछले 2 साल से लगातार भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते सही नही है, जिसका असर अब क्रिकेट पर भी दिख रहा है |
मुस्तफिजुर रहमान और IPL कनेक्शन
आप सब को बता दे की विवाद उस समय और गहरा गया जब खबर आई कि BCCI ने IPL फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वह बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करे।
BCB का मानना है कि यह फैसला दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात का नतीजा है। इसके बाद ही BCB ने ICC से औपचारिक रूप से अनुरोध किया कि:
👉 बांग्लादेश के सभी T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराए जाएं। मुस्तिफिजुर रहमान का आईपीएल से बाहर होना भी इसका एक वजह था |

BCB का आधिकारिक बयान
वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा:
“चर्चा के दौरान BCB ने भारत की यात्रा न करने के अपने फैसले को दोहराया है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए हमने ICC से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर आयोजित किए जाएं।
हालांकि ICC ने यह स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही घोषित किया जा चुका है और हमसे अपने रुख पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया, लेकिन बोर्ड का रुख फिलहाल अपरिवर्तित है।”BCB ने यह भी कहा कि वह खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अधिकारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।
“हम भारत नहीं जाएंगे” – BCB उपाध्यक्ष का बड़ा बयान
BCB के उपाध्यक्ष शकावत हुसैन ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बेहद कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा:
“हम अपने फैसले पर पूरी तरह कायम हैं। हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। हम भारत नहीं जा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि:
- ICC इस मुद्दे पर विकल्प तलाश रहा है
- बातचीत का रास्ता अब भी खुला है
- लेकिन BCB अपने फैसले में बदलाव नहीं करेगा
शकावत हुसैन ने यह भी स्वीकार किया कि समय बहुत कम बचा है, लेकिन फिर भी बोर्ड किसी दबाव में निर्णय नहीं लेगा।
बांग्लादेश सरकार का भी समर्थन
यह फैसला केवल क्रिकेट बोर्ड का नहीं है। इससे पहले बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल भी कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि:
👉 “बांग्लादेश मौजूदा हालात में भारत जाकर वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार नहीं है।”
इस बयान से यह साफ हो गया है कि इस मुद्दे पर BCB को बांग्लादेश सरकार का समर्थन प्राप्त है, जिससे ICC के लिए मामला और जटिल हो गया है।
ICC के सामने बड़ी चुनौती
ICC के लिए यह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है क्योंकि-T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल पहले ही घोषित हो चुका है | टिकट बिक्री, ब्रॉडकास्ट डील और लॉजिस्टिक्स की योजना बन चुकी है एक टीम के लिए वेन्यू बदलने से अन्य टीमों और मैचों पर भी असर पड़ेगा,हालांकि ICC ने यह संकेत जरूर दिए हैं कि वह हर संभव समाधान पर विचार कर रहा है ताकि टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।
क्या बांग्लादेश T20 World Cup 2026 से बाहर हो सकता है?
फिलहाल ऐसा कहना जल्दबाज़ी होगी, लेकिन अगर BCB अपने फैसले पर अड़ा रहता है और ICC बांग्लादेश के लिए अलग वेन्यू की व्यवस्था नहीं कर पाता तो यह विवाद T20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन पर बड़ा असर डाल सकता है। हालांकि दोनों पक्षों ने यह स्पष्ट किया है कि बातचीत अभी जारी है।
आप सब के अनुसार टीम इंडिया को क्या करना चाहिए – बंगलादेश के साथ मैच खेलना चाहिए या नही ?



