न्यूज़ीलैण्ड खिलाफ चौथे T20I मुकाबले में भले ही टीम इंडिया हार गई हो मगर इस मैच में आलराउंडर शिवम दुबे की पारी ने हरेक भारतीय क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया | विशाखापट्टनम के मैदान पर शिवम दुबे ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और सात छक्के ठोके | शिवम् दुबे ने सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ शिवम् दुबे ने विकराल रूप धारण करते हुए हरेक गेंदबाजों की धुलाई शुरू कर दी | दुबे पारी के 11वें ओवर में स्पिनर ईश सोढ़ी पर कहर बनकर टूटे। सोढ़ी ने उस ओवर में कुल 29 रन दिए, जिसमें 28 रन तो केवल Shivam Dubey के बल्ले से निकले। उन्होंने पहली गेंद पर डबल निकाला, दूसरी गेंद पर छक्का मारा। सोढ़ी ने अगली गेंद वाइड डाली। उसके दुबे ने छक्का जमाया। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका लगाया और अगली दो गेंदों पर सिक्स उड़ाया। उन्होंने कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए लगभग अकेले संघर्ष किया।
रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की बराबरी

शिमव दुबे ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। आपको बता दे की हिटमैंन के नाम से मशहूर रोहित ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ओवर में 28 रन बटोरे थे। रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वही इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने एक ओवर में 36 रन बनाने का कारनामा अंजाम दिया। युवराज ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ छह छक्के लगाए थे। उनके बाद संजू सैमसन हैं। सैमसन ने 2024 में बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन के ओवर में 30 रन जोड़े थे। आइये इस रिकॉर्ड को एक टेबल के माध्यम से देखते है |

T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
36 – युवराज सिंह बनाम (स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लैंड 2007)
30 – संजू सैमसन बनाम (रिशाद हुसैन, बांग्लादेश 2024)
28 – रोहित शर्मा बनाम (मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया 2024)
28 – शिवम दुबे बनाम (ईश सोढ़ी, न्यूजीलैंड 2026)
27 – ऋतुराज गायकवाड़ बनाम (ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया 2023)
26 – अभिषेक शर्मा बनाम (डियोन मायर्स, जिम्ब्बावे 2024)
26 – सूर्यकुमार यादव बनाम (हारून अरशद, हॉन्ग कॉन्ग 2022)
दुबे की तूफानी पारी पर फिरा पानी
चौथे T20I मुकाबले में न्यूज़ीलैण्ड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 215 रन बनाये | जिसके जबाब में टीम इंडिया को अपने दोंनो ओपनर बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और संजू सेमसन से बहुत उम्मीद थे मगर पहले ओवर में ही मैट हेनरी ने अभिषेक शर्मा को आउट कर के पहला झटका दे दिया , इसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव भी 8 रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन चले गए | इसके बाद संजू सेमसन जो लगातार फ्लॉप हो रहे थे वो भी 24 रन बनाकर आउट हो गये | आज रिंकू सिंह को उपर भेजा गया था , दबाव था , इसी दबाब में रिंकू सिंह ने अच्छी पारी खेलनी शुरू की मगर वो ज्यादा आगे नही बढ़ पाए और 30 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गये | हार्दिक पंड्या भी 2 रन बनकर जा चुके थे |
टीम इंडिया ने 82 रन पर अपने 5 विकेट खो चुकी थी और ऐसा लगा शयद 100 रन के अंडर ही टीम सिमट जाएगी मगर तभी जब किसी को उम्मीद नही थी shivam dubey का बल्ला आज आग उगलने को बेताब था | दुबे ने आते ही चौके और छको की बारिश कर दी ,और सिर्फ 15 गेंदों पर ही अर्धशतक थोक दिया | अब तो न्यूज़ीलैण्ड वालो को भी लग रहा था की कही वो जीता हुआ मुकाबला हार न जाए ,दुबे 23 गेंदों पर 65 रन बनकर खेल रहे थे तभी वो रन आउट हो गये | इसके साथ ही भारत के जीत की उम्मीद भी ख़तम हो गई और टीम इंडिया 50 रन से मुकबले को हार गई |
अब इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में अंतर को 3-1 कर दिया। पांचवा और आखिरी मैच शनिवार को आयोजित होगा।
शिवम् दुबे की पारी पर अपनी राय जरुर दे



